ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬਰਸਾਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਸਾਫ਼ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ : ਪਲਵੀ
लुधियाना के न्यू माधोपुर इलाके में एक मोबाइल की दुकान पर गन पॉइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। दो लुटेरों ने सरेआम दुकान में घुसकर हथियार के दम पर लूट को अंजाम दिया। हालांकि दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए उनका मुकाबला भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना दुकान और आसपास की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक ‘साहिल टेलीकॉम’ नाम की दुकान पर पहुंचते हैं और अंदर घुसकर लूट की कोशिश करते हैं।
पिस्तौल दिखाकर की लूट
घटना 2 अप्रैल रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। एक आरोपी दुकान में घुसते ही दुकानदार से पैसे मांगता है। विरोध करने पर वह पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर देता है। इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी अंदर आ जाता है और तेजधार हथियार दिखाकर डराने की कोशिश करता है।
दुकानदार और लोगों ने किया पीछा
जब दोनों आरोपी दुकान से निकलने लगे तो दुकानदार ने उनका पीछा किया और उन पर हमला भी किया। शोर सुनकर गली के लोग भी इकट्ठा हो गए और लुटेरों के पीछे दौड़े। लोगों ने उन्हें बाइक से गिराकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने हथियार दिखाकर खुद को छुड़ा लिया और फरार हो गए।
5 राउंड फायरिंग से फैली दहशत
स्थानीय लोगों के मुताबिक लुटेरों ने कुल 5 राउंड फायरिंग की। दो गोलियां दुकान के अंदर चलाई गईं, जबकि तीन गोलियां भागते समय चलाई गईं। हालांकि आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!