Thu, 30 Jul 2026
Post Details

हाईकोर्ट ने देशद्रोह केस में रामपाल को दी बड़ी राहत, 11 साल बाद आएग जेल से बाहर

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत दे दी गई है। वह पिछले 11 साल 4 महीने 20 दिन से हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद है और अब जल्द ही जेल से बाहर आ सकते है।

2014 में सतलोक आश्रम से हुई थी गिरफ्तारी
रामपाल को 19 नवंबर 2014 को बारवला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। उस समय हाईकोर्ट ने उन्हें कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे।

गिरफ्तारी के दौरान हुआ था हिंसक टकराव
जब पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने आश्रम पहुंची, तो उनके समर्थकों के साथ तीखी झड़प हो गई थी। इस दौरान हुए टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इसी घटना के आधार पर रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187072