Thu, 30 Jul 2026
Post Details

हिमाचल जा रहे हैं तो एक बार जरूर पढ़ लें यह खबर, वर्ना फंस सकते हैं बुरे जाम में

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर देर रात अचानक लैंडस्लाइड होने लगी। इस कारण गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। 7 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक नेशनल हाईवे को लोगों के लिए खोला नहीं गया है। 

लैंडस्लाइड के कारण लोग हुए परेशान
लैंडस्लाइड के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी बड़ी संख्या गाड़ियां फंसी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ कामकाजी लोग और स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से सड़क पार करने को मजबूर हैं। 

प्रशासन के खिलाफ लोग हुए गुस्से
गौर हो कि पंजाब में बड़ी संख्या में टूरिस्ट इसी सड़क से भरमौर, डलहौजी, खजियार, धर्मशाला इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। वीकेंड के कारण टूरिस्ट की संख्या ज्यादा बताई जा रही है जो कि अब सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187212