जालंधर के एयरपोर्ट को मिली नई पहचान, अब कहलाएगा श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा
चंडीगढ़ के व्यस्त एयरपोर्ट रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक रफ्तार भरती बीएमडब्ल्यू कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। यह हादसा न्यू चंडीगढ़ से एयरपोर्ट रोड की ओर जाते समय टीडीआई के पास दोपहर करीब 2:45 बजे पेश आया। चश्मदीदों के अनुसार, कार अपनी सामान्य गति में चल रही थी कि अचानक उसमें से चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते कार से गहरा काला धुआं उठने लगा और चंद मिनटों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार के भीतर से बम जैसे धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई।
मुस्तैदी से बची चालक की जान
जैसे ही कार के भीतर धुआं भरा, चालक ने समय रहते खतरे को भांप लिया और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत चलती गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। इस तत्परता के कारण चालक की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में लाखों की यह लक्जरी कार लोहे के ढांचे में बदल गई। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।
इंजन नंबर से होगी शिनाख्त
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि कार की नंबर प्लेट भी पूरी तरह जल चुकी है, जिससे शुरुआती तौर पर वाहन के मालिक का पता लगाना मुश्किल हो गया है। अब पुलिस इंजन नंबर के जरिए कार के रजिस्ट्रेशन और मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!