मशहूर क्रिकेटर के साथ पुलिस ने की मारपीट, एयरपोर्ट से घर जा रहे था
लुधियाना के हैबोवाल स्थित संत विहार इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश एक बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
आशीर्वाद लेने के बहाने बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय कमलेश रानी घर के बाहर गली में अकेली कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गली में चक्कर लगाते रहे। कुछ देर बाद वे महिला के पास पहुंचे और पैरों को छूकर आशीर्वाद लेने लगे। इसके बाद उन्होंने किसी का पता पूछने का बहाना बनाया, जिससे महिला उनके करीब आ गई।
झपट्टा मारकर बालियां लेकर फरार
जैसे ही महिला पास आईं, एक बदमाश ने अचानक उनके कानों से करीब 8 ग्राम की बालियां झपट लीं। वारदात के बाद दोनों आरोपी तुरंत बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। महिला ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तेज़ी से भाग निकले। इस दौरान महिला के दोनों कानों में गंभीर चोटें आई हैं।
फुटेज में दिखे आरोपी
घटनास्थल के CCTV फुटेज में पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है। एक आरोपी बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरा सफेद टोपी में नजर आया। बताया जा रहा है कि बाइक की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!