Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी, प्रशासन ने लिया फैसला

पंजाब के मोगा जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

हर घंटे अनिवार्य ‘वॉटर ब्रेक’ का आदेश
डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार, हीट वेव के खतरे को देखते हुए अब सभी स्कूलों में हर घंटे के बाद पानी पीने के लिए अनिवार्य ‘वॉटर ब्रेक’ रखा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन से बचाना और उनकी सेहत को सुरक्षित रखना है। स्कूल प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर समय उपलब्ध रहे।

बाहरी गतिविधियों पर रोक, समय में बदलाव
तेज गर्मी को देखते हुए सुबह की प्रार्थना सभाओं, खेल-कूद और अन्य बाहरी गतिविधियों को कम करने या दिन के ठंडे समय में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को सीधे धूप से बचाने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रशासन ने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच गर्मी से बचाव के उपायों को लेकर जागरूकता फैलाने की भी हिदायत दी है, ताकि हीट वेव के प्रभाव को कम किया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187212