Thu, 30 Jul 2026
Post Details

11 पंजाबी डिपोर्ट, दिल्ली में रिसीव करेंगे CM मान

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें 11 लोग पंजाब के हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि सभी लोग रात तक दिल्ली पहुंचेंगे। वह खुद दिल्ली जाकर इन लोगों को रिसीव करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार डिपोर्ट होकर लौटे लोगों की हर संभव मदद करेगी और उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

अलग-अलग राज्यों के नागरिक भी सूची में शामिल
सीएम के मुताबिक, कुल 15 लोगों की सूची में 11 पंजाब से हैं, जबकि 2 तेलंगाना, 1 हरियाणा और 1 उत्तराखंड से संबंधित हैं। फिलहाल सूची में केवल “होम स्टेट” की जानकारी ही उपलब्ध है। विदेशों से डिपोर्टेशन झेलकर लौटने वाले लोग मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित होते हैं। इसलिए राज्य सरकार उनके पुनर्वास और सहायता के लिए पहले से प्रयास कर रही है।

एजेंटों और नेटवर्क की होगी गहन जांच
सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार इन लोगों से पूरी जानकारी लेगी कि वे किन माध्यमों से विदेश पहुंचे और किन एजेंटों ने उन्हें भेजा। जरूरत पड़ने पर विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जाएगा और पूरे नेटवर्क की जांच की जाएगी।

पहले भी हो चुका है डिपोर्टेशन
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने नई इमिग्रेशन नीति के तहत 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर विमान इन लोगों को अमृतसर एयरबेस लेकर आया था। इनमें पंजाब, हरियाणा और गुजरात

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187156