Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, पटियाला में पंचायत के सरपंच समेत 7 सदस्य सस्पेंड

पंजाब के पटियाला के गांव लंग की ग्राम पंचायत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) द्वारा अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए की गई है। गांव निवासी मेवा सिंह ने पंचायत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और सबूतों के आधार पर पंचायत को निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

सरपंच समेत सभी सदस्य निलंबित
इस आदेश के तहत सरपंच जसविंदर कौर सहित पंचायत के अन्य सदस्य गुरमीत कौर, मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, मस्त खान, गुरदीप सिंह और गुरमेल कौर को उनके पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मीटिंग और कार्यवाही में भाग लेने पर रोक
डीडीपीओ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, निलंबित सरपंच और पंचायत सदस्य अब ग्राम पंचायत लंग की किसी भी बैठक या प्रशासनिक कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। प्रशासन ने पंचायत के बैंक खातों से संबंधित सभी प्रकार के लेन-देन पर भी रोक लगा दी है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187160