Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब धमाकों पर बयान देना CM मान को पड़ा भारी, भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब में हुए धमाकों को लेकर भाजपा पर लगाए गए कथित आरोपों के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा है। तरुण चुघ का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना किसी ठोस सबूत के भाजपा को बम धमाकों से जोड़कर मुख्यमंत्री पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है।

DGP-CM के बयान अलग-अलग
तरुण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान पंजाब पुलिस और डीजीपी के आधिकारिक रुख से मेल नहीं खाता। उनके मुताबिक पंजाब पुलिस जहां ISI और विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता की जांच की बात कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे पंजाब की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों को राजनीतिक संरक्षण देने की कोशिश कर रहे हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी किया जिक्र
भाजपा नेता ने अपने बयान में कहा कि जिस दिन पूरा देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस और शौर्य को याद कर रहा था, उसी दिन मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा जैसे राष्ट्रवादी दल को आतंकवादी घटनाओं से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं बल्कि करोड़ों देशवासियों के विश्वास और जनादेश का अपमान है। फिलहाल इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187113