Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों का दबदबा कायम

PSEB (Punjab School Education Board) ने बुधवार 13 मई को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल परीक्षा में कुल 2,65,417 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,42,755 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी दर्ज किया गया है।

टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा
इस बार भी टॉपर्स सूची में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मानसा के ऊब्बा स्थित गुरुकुल अकैडमी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुपनीत कौर ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर लुधियाना के BCM पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सोहानी चौहान रहीं, जबकि तीसरा स्थान तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमलापुरी की दिवांशी ने हासिल किया।

खास बात यह रही कि तीनों छात्राओं ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए हैं।

साइंस और ह्यूमैनिटीज की छात्राओं ने किया कमाल
पहला स्थान हासिल करने वाली सुपनीत कौर साइंस ग्रुप की छात्रा हैं। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राएं ह्यूमैनिटीज ग्रुप से हैं। बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय हैं।

जिला स्तर पर अमृतसर सबसे आगे
जिला वाइज प्रदर्शन की बात करें तो अमृतसर ने सबसे बेहतर रिजल्ट दर्ज किया है। जिले का पास प्रतिशत 96 फीसदी रहा। दूसरे स्थान पर पठानकोट रहा, जहां 95.66 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं SAS Nagar (मोहाली) 95.62 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी तरफ लुधियाना जिले का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जहां पास प्रतिशत 87.04 फीसदी दर्ज किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187113