Thu, 30 Jul 2026
Post Details

लुधियाना में फैक्ट्री में आग से दहशत, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

लुधियाना के जगराओं इलाके में एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

लकड़ी और प्लाई के कारण तेजी से फैली आग
फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और तैयार व कच्चा फर्नीचर रखा हुआ था। ज्वलनशील सामान ज्यादा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों ने भी आसमान में उठते धुएं के बड़े-बड़े गुबार देखे, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग की आशंका
सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में उस समय वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी फैक्ट्री के अंदर रखे सामान पर जा गिरी, जिससे आग लग गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187113