Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अब नहीं होगा नए सार्वजनिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने बताई वजह

नेपाल सरकार ने ईंधन संकट और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। बालेन शाह सरकार ने देशभर में सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन पर अगले आदेश तक रोक लगाने की घोषणा की है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।

बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक को बताया कारण
नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट ने इस फैसले के पीछे बिगड़ती वायु गुणवत्ता, बढ़ते ट्रैफिक जाम और शहरी परिवहन व्यवस्था की समस्याओं को मुख्य वजह बताया है। विभाग ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का संचालन व्यवस्थित नहीं रह गया है, जिससे शहरों में यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा है।

सभी प्रांतों और स्थानीय निकायों को जारी हुआ सर्कुलर
डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट ने सभी प्रांतीय मंत्रालयों और स्थानीय अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर आदेश लागू करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला ‘मोटर वाहन और परिवहन प्रबंधन अधिनियम, 1993’ की धारा 24(3) के तहत लिया गया है। फिलहाल यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187045