*योग करने से क्या-क्या बदलता है:*
*1. तनाव + चिंता = खत्म*
गहरी सांस + ध्यान से कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है। दिमाग शांत रहता है। ऑफिस/पढ़ाई का प्रेशर कम लगता है।
*2. शरीर लचीला और मजबूत*
आसन से मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। कमर दर्द, गर्दन अकड़न, घुटने का दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है। 40 के बाद भी फिट रहोगे।
*3. इम्यूनिटी बूस्ट*
सूर्य नमस्कार + प्राणायाम से फेफड़े और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। सर्दी-खांसी, एलर्जी जल्दी नहीं होती।
*4. दिमाग तेज + फोकस बढ़े*
ध्यान/मेडिटेशन से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। बच्चे पढ़ाई में, बड़े काम में ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
*5. दिल और शुगर कंट्रोल*
रोज योग से BP नॉर्मल रहता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद।
*6. नींद गहरी आए*
शवासन और अनुलोम-विलोम से दिमाग रिलैक्स होता है। मोबाइल स्क्रॉल करने की जगह 5 मिनट योग = अच्छी नींद।
*7. वजन कंट्रोल + एनर्जी*
कपालभाति और सूर्य नमस्कार से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। बिना डाइटिंग थकान कम, एनर्जी ज्यादा।
*सुबह का छोटा टास्क:*
सुबह से सिर्फ 10 मिनट - 3 बार सूर्य नमस्कार + 2 मिनट अनुलोम विलोम
शुरुआत छोटी रखो, आदत बड़ी बनेगी
कंचन सभरवाल
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!