Tue, 23 Jun 2026
Post Details

BMS फैशन शोरूम फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

जालंधर के किशनपुरा रोड स्थित BMS फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के दौरान हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई कार्रवाई के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

12 जून को शोरूम पर हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि 12 जून को बाइक सवार दो बदमाशों ने किशनपुरा रोड स्थित BMS फैशन शोरूम पर गोलियां चलाई थीं। इस दौरान गोलियां दुकान के शीशों में लगीं, जिससे शीशे टूट गए थे। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।

फायरिंग के बाद मांगी गई थी फिरौती
वारदात के बाद दुकान मालिक को एक विदेशी नंबर से कॉल कर फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुश निवासी घास मंडी, बस्ती शेख के रूप में हुई थी। उसे काजी मंडी से गिरफ्तार किया गया था।

Views: 5

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 168962