ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਬਰਸਾਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਸਾਫ਼ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ : ਪਲਵੀ
*दीनदयाल जी की विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी:किशन लाल शर्मा*
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत नरेंद्र मोदी जी बनाने लगे हुए हैं:सरबजीत सिंह मक्कड़*
भाजपा मंडल नंबर 16 की और से भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन पिंड फोल्डीवाल में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाया।
जालंधर ( )24 सितंबर भाजपा मंडल नंबर 16 की ओर मंडल अध्यक्ष कुलदीप मानक की अध्यक्षता मे भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन पिंड फोल्डीवाल मैं दीनदयाल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाया गया।इस अवसर पर देश भक्ति का गीत जुग जुग जिवे साड़ी भारत मा एही साडे जीन देता मरन दी था गाकर किया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल 16 के प्रभारी एव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कला संस्कृति प्रकोष्ठ किशन लाल शर्मा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से प्रेरणा लेकर भारत मां की जय जयकार कराने का काम हर कार्यकर्ताओं को करना होगा।तभी भारत विश्व गुरु बनेगा और हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है,केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा दीजिए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा।और शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था जब तक हम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं और कहा कि यह उनके तपस्या पूर्ण जीवन और विचार शक्ति का ही असर था की ना जाने कितने राष्ट्र भक्तों ने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुनस्थापित करने के लिए थी।इस अवसर पर भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए और उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया था ऐसे राष्ट्रभक्तों की बदौलत ही भारत देश की सबसे बड़ी पार्टी जनता पार्टी बनी है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत नरेंद्र मोदी जी बनाने लगे हुए हैं।इस अवसर मंडल नंबर 16 के अध्यक्ष कुलदीप मानक ने कहा की दीनदयाल जी के तपस्यापूर्ण जीवन और विचार शक्ति का ही असर था कि ना जाने कितने राष्ट्र भक्तों के जीवन के सभी सुखों को त्याग कर देश सेवा के लिए के लिए अपना जीवन समर्पित किया।इस अवसर पर मंडल के महामंत्री फिरोज मसीह,विजय कुमार,हरविंदर भट्टी,डॉक्टर जसपाल,संतोख सिंह,जसवंत सिंह,कपूर चांद,जग्गी मट्टू ,जसवंत सिंह,सोनू,सोनू थापर,कपूर,मदन लाल,रहमत,जसबीर,रविंद्र, सूचा सिंह, मनजीत, सरबजीत कौर,रमेश रानी,जसविंदर सिंह,जश्न प्रीत व अन्य।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!