Thu, 30 Jul 2026
Post Details

नगर निगम जालंधर ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारियों ने कमिश्नर नगर निगम से मीटिंग की।

जालंधर, 25 Sep ()। नगर निगम जालंधर ड्राइवर यूनियन के प्रधान मुनीष बाबा और शम्मी लूथर के नेतृत्व में सीवरेज, सफाई, बेलदार, माली, फिल्टर कुली आदि यूनियनों के पदाधिकारियों ने कमिश्नर नगर निगम से मीटिंग की। जिसमें स$फाई के दौरान कर्मचारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया और साथ ही जोर देकर यह मांग की गई कि ड्राइवरों को 13वीं तनख्वाह दी जाए, क्योंकि पिछले अफसरों ने यह लिखित में विश्वास दिलाया था। साथ ही सफाई सेवकों की जल्द पक्की भर्ती के लिए कमिश्नर पर दवाब बनाया गया और यह भी मांग की गई कि सफाई के लिए आवश्यक मशीनरी की कमी को पूरा किया जाए। यूनियनों के नेताओं ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और मुलाजिमों में किसी भी बाहरी राजनीतिक नेता का हस्तक्षेप बर्दाशत नहीं किया जाए बेशक वह नेता सत्तापक्ष का ही क्यों न हो। क्योंकि निगम कमिश्नर के आदेशों के अनुसार ही सभी कर्मचारियों ने काम करना है ताकि शासन-प्रशासन या शहर वासियों को कोई कमी महसूस न हो। सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप में जोर देकर कहा कि कोई भी राजनीतिक नेता जो निगम का कर्मचारी नहीं है, आए दिन बिना वजह से कर्मचारियों को परेशान करने की कोशिश न करे और यदि निगम अधिकारियों ने ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी तो स$फाई कर्मचारी किसी भी कीमत पर इसे बर्दाशत नहीं करेंगे और ऐसे नेताओं को रोकने के लिए हमें धरना, प्रदर्शन, हड़ताल जो भी करना पड़ा करेंगे। सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने कमिश्नर को यह भरोसा दिलाया कि हम निगम प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग करेंगे और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। निगम कमिश्नर ने भी यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान बंटू सभ्रवाल, रिंपी कल्याण, अरुण कल्याण, राजन कल्याण, चेयरमैन पप्पू, दीपक थापर, रोहित खोसला, रमन गिल, रमन कल्याण, करन थापर, राजकुमार सभ्रवाल, रजत गिल, रजत कल्याण, राकेश थापर, प्रेम कुमार, दविंद्र काली, मनु सभ्रवाल आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187071