Tue, 16 Jun 2026
Post Details

*अभियान भावी पीढ़ियों को भारत की ऐतिहासिक विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा--राकेश राठौर

*भाजपा द्वारा वेस्ट विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया आयोजन*

*अभियान भावी पीढ़ियों को भारत की ऐतिहासिक विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा--राकेश राठौर*

जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी वेस्ट हल्के के सभी मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन बस्ती गुजां जंज घर में संपन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जिला उपाध्यक्ष अनिल मिनिया और दविंदर भारद्वाज,दर्शन भगत विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर सभी मंडलों से एकत्रित मिट्टी को कार्यक्रम में रखा गया।राकेश राठौर ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा की याद दिलाते हुए,भारत की मिट्टी और वीरता के एकीकृत उत्सव की कल्पना करता है। उन्होंने कहा कि अपनी भूमि से जुड़कर और अपने नायकों का सम्मान करके यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करेगा और भावी पीढ़ियों को भारत की ऐतिहासिक विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ ऐसे शहीद स्वतंत्र सेनानी भी है, जिनके बारे में देश के नागरिकों को मालूम नहीं है और वह आजादी की लड़ाई में कुर्बान हो गए और उनकी कुर्बानी के बारे में किसी कोई नहीं जानता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा और साथ ही उन सभी शहीद स्वतंत्र सेनानियों के नाम को एक स्मारक पट्टी पर अंकित किया जाएगा।इस अवसर पर अश्वनी अटवाल,योगेश मल्होत्रा,मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, मुनीश बल, गौरव जोशी, जनकराज भगत, अशोक चढा, भगत मनोहर लाल, सतपाल पप्पू, विपन कुमार,मास्टर मुनी लाल, राज कुमार लूथरा, बॉबी कश्यप ,दलेर सिंह छठा, राज कुमार नंदा, उर्मिल कपूर, सीमा कुमारी, पल्लवी रात्रा, हरभजन कौर, राजेश अरोड़ा, सोनू चौहान, ऋषि बहल, सुनील चोपड़ा, राकेश राणा, राणा नय्यर, शिव शर्मा, दिनेश भगत, महंगा राम, मोहिंदर पाल, आदि उपस्थित रहे।

Views: 33

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167318