Thu, 30 Jul 2026
Post Details

*जिला भाजपा युवा मोर्चा ने मंडल प्रभारी किए नियुक्त*

*जिला भाजपा युवा मोर्चा ने मंडल प्रभारी किए नियुक्त*

 *गुरशरण सिंह शेरू को मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष किया नियुक्त*

जालंधर(  )भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की से विचार विमर्श करके युवा नेता गुरशरण सिंह शेरू को भाजपा जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष और जिले में युवा मोर्चा के सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए है।युवा मोर्चा द्वारा नियुक्त किए गए मंडल प्रभारियों में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हरीश कुमार को मंडल 1 और 2,उपाध्यक्ष सुधीर अहीर को 3 और 4, महामंत्री सूर्या मिश्रा को 5और 6,उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर मोंटी को 7 और 8,उपाध्यक्ष तजिंदर पाल सिंह को 9, कल्चरल इंचार्ज मोहित शर्मा को 10,उपाध्यक्ष वरुण दुबे को 11और12,सचिव कार्तिक गिल को 13 और 14,उपाध्यक्ष पंकज लूथरा को 15 और 16 का नियुक्त किया है।पंकज जुल्का ने इन सभी नियुक्तियों पर मुबारकबाद दी है। उन्होंने उपाध्यक्ष बनने पर गुरशरण सिंह शेरू को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कहा कि पार्टी द्वारा इनकी समाज के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी के लिये इन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है।उन्होंने कहा कि हमे विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचा कर पार्टी का जनादर मज़बूत करेंगे। गुरशरण सिंह शेरू ने अपनी नियुक्ति पर सभी का धन्यवाद किया है तथा कहा कि वे पूरी तरह समर्पित होकर पार्टी प्रति तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौपी गई है वो उसे पूरी तरह निभाने के लिये वचनवद्ध है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष बल और गौरव जोशी,अनुज शारदा,चरणजीत सिंह मक्कड़,सुनील चोपड़ा,युवा नेता सनी बांसल आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187113