जालंधर के एयरपोर्ट को मिली नई पहचान, अब कहलाएगा श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा
*पंजाब आई-टी सेल केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध:-कुंवर इंद्रजीत*
*आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा आई-टी विभाग पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाएगा:-दीपाली बागड़िया*
जालंधर ( )भारतीय जनता पार्टी पंजाब आई-टी विभाग संयोजक कुंवर इंद्रजीत की अध्यक्षता में अहम बैठक चंडीगढ़ कार्यालय 37/ ए में संपन्न हुई। इस मौके पर कुंवर इंद्रजीत ने सभी के साथ आगामी चुनाव की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में आई-टी सेल अहम भूमिका अदा करेगा।उन्होंने कहा कि इसके लिए पंजाब आई-टी सेल ने अभी से अपनी कमर कस ली है।इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर आई टी विभाग अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,प्रदेश पदाधिकारी सतनाम सिंह,प्रदेश आईटी कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी बब्बर, कन्वीनर चंडीगढ़ राजीव खोसला ,ज़िला सोशल मीडिया कन्वीनर चंडीगढ़ महेंद्र निराला,आईटी सदस्य यश घई, रोहित जिंटा, एकजोत सिंह,लखविंदर सभी ने कहा कि आईटी सैल प्रतिबद्धता के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को शहर के सभी वार्डों में आम जनमानस तक पहुँचाने के लिये पूरी तरह वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि पार्टी यह चुनाव सबका साथ सबका विकास की धारणा पर लड़ रही है और हमारी जीत सुनिश्चित है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!