Fri, 19 Jun 2026
Post Details

पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकारी के प्रधान अश्विनी कुमार शर्मा  गठजोड़ को लेकर हुई बात...

पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकारी के प्रधान अश्विनी कुमार शर्मा 

गठजोड़ को लेकर हुई बात...

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान और पठानकोट से विधायक अश्विनी कुमार शर्मा का 2027 के चुनावों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी शर्मा आज पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की ये मीटिंग गांव बादल में हुई। इस दौरान दोनों में अगामी चुनावों को लेकर गठजोड़ की चर्चा भी छिड़ी। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए, शर्मा ने मनप्रीत सिंह बादल द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे और सम्मानजनक स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि, 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा 117 की 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। अब अकाली दल के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। अश्विनी कुमार शर्मा बठिंडा में जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने भी पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और पंजाब को तरक्की के रास्ते पर लाकर कर्ज मुक्त राज्य बनाया जाएगा।

Views: 135

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167817