Fri, 19 Jun 2026
Post Details

नवीं मुंबई मेंGoogle Map ने कार चला रही महिला को दिया धोखा, बाल-बाल बची जान

 मौजूदा समय में टेक्नोलजी का काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। पर कई बार यह मुसीबत में भी डाल देती है। ताजा मामला नवीं मुंबई से सामने आया है, जहां कार सवार महिला गूगल मैप का इस्तेमाल कर जा रही थी। गूगल मैप पर रास्ता देखते देखते वह खाड़ी में गिर गई। जिसके बाद आस-पास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाया।

बताया जा रहा है कि महिला रात एक बजे बेलापुर से उल्वे की ओर कार ड्राइव कर रही थी। गूगल मैप्स पर महिला को ब्रिज के ऊपर का रास्ता नहीं दिखा और महिला ब्रिज के नीचे चली गई। इसके बाद कार सवार महिला आगे जाकर खाड़ी में गिर गई। खाड़ी में कार गिरने के बाद लोगों ने महिला की आवाज सुनी।

 

महिला की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने और सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली और उसे खाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही महिला की गाड़ी को भी क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब गूगल मैप का इस्तेमाल करने से कोई मुसीबत में फंसा हो। इससे पहले भी कई बार लोग गूगल मैप के कारण मुश्किल में फंस चुके हैं।

Views: 117

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167819