Fri, 19 Jun 2026
Post Details

पंजाब के मशहूर बाडी बिल्डर वरिंद्र सिंह घुम्मन का हुआ निधन  पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब के मशहूर बाडी बिल्डर वरिंद्र सिंह घुम्मन का हुआ निधन 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर : जालंधर में एक शोक भरी खबर सामने आ रही है। गुरदासपुर के मशहूर बाडी बिल्डर वरिंद्र सिंह घुम्मन का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि घुम्मन इलाज के लिए अमृतसर गए थे, जहां पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा तथा उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि बाडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन के 2027 में विधानसभा चुनाव लडऩे की चर्चा चल रही थी और उन्होंने यह बात स्वीकार भी की थी कि वह 2027 में चुनाव लड़ेंगे। घुम्मन को शाकाहारी बाडी बिल्डर के तौर पर जाना जाता था और दुनिया के वह इकलौते ऐसे बाडी बिल्डर थे, जो शाकाहारी रहकर बाडी बिल्डिंग की दुनिया में बडा़ नाम कमा रहे थे। घुम्मन की मौत से बाडी बिल्डिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। घुम्मन पहले बाडी बिल्डर थे, जो भारत को इँटरनैशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करते थे। घुम्मन को ही मैन आफ इंडिया कहते थे।

Views: 104

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167823