Fri, 19 Jun 2026
Post Details

देर रात जालंधर पहुंचा वरिंद्र घुम्मन का पार्थिव शरीर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़  पढ़ें पूरी खबर 

देर रात जालंधर पहुंचा वरिंद्र घुम्मन का पार्थिव शरीर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : वरिंद्र घुम्मन का पार्थिव शरीर देर रात जालंधर पहुँचा। वरिंद्र घुम्मन के शव के जालंधर स्थित घर में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद हर आँख नम थी, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। 

बता दें कि दुनियाभर में प्रसिद्ध पंजाब के बॉडी बिल्डर वरिंद्र सिंह घुम्मन का आज दिल का दौरा पड़ने से अृमतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, घुम्मन इलाज के लिए अमृतसर गए थे, जहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उनकी मौत से बॉडी बिल्डिंग और फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंद्र सिंह घुम्मन को शाकाहारी बॉडीबिल्डिंग के लिए जाना जाता था। वह दुनिया के उन कुछ बॉडीबिल्डरों में से एक थे, जिन्होंने शुद्ध शाकाहारी आहार अपनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। उन्हें ‘मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता था।

Views: 102

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167817