Thu, 18 Jun 2026
Post Details

पंजाब में 11 नवंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया ऐलान

पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिला तरनतारन में 11 नवंबर (मंगलवार) को सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।

दरअसल, जिले में उपचुनाव को लेकर यह छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनावी माहौल के बीच प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह फैसला लिया है।

Views: 80

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167658