Fri, 19 Jun 2026
Post Details

बुरे दौर से गुजर रहा है हमारा पंजाब, बचाने के लिए भाजपा से जुड़े, मैंबर बने - सुशील रिंकू

 *हर बूथ पर 200 से ज्यादा मैंबर बनाने का टारगेट रखें कार्यकर्ता -अशोक सरीन*
- *भाजपा मैंबरशिप अभियान को लेकर सुशील रिंकू की अगुवाई मे बैठक हुई*

जालंधर 28 अगस्त (सोनू भाई) :  भाजपा सदस्यता अभियान जो एक सितंबर रविवार से भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जे.पी नाडडा द्वारा शुरू हो रही है।जिसका शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की सदस्यता प्राप्त कर करेंगे।इस अभियान की तैयारी को लेकर जालंधर भाजपा मंडल 11 के उपप्रधान अजय ठाकुर की अध्यक्षता मे पूर्व सांसद सुशील रिंकू के कार्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नवनियुक्त मेंबरशिप इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,विधानसभा प्रभारी अश्वनी अटवाल,मंडल इंचार्ज तरसेम थापा,अजय ठाकुर को चुनरी देकर सम्मानित किया। इस बैठक मे पूर्व सांसद सुशील रिंकू,जालंधर भाजपा महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी अश्वनी अटवाल,मंडल इंचार्ज तरसेम थापा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस दौरान 
भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि पंजाब इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है। राज्य में कानून एवं व्यवस्था तार-तार हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाना है तो भाजपा को लाना होगा। इसके लिए हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी होगी।उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन गोली चल रही है, हत्या हो रही है। फिरौती मांगी जा रही है। महिलाओं को लूटा जा रहा है। इन घटनाओं से अगर पंजाब को बचाना है तो भाजपा को हर बूथ पर मजबूत करना होगा। इसके लिए सभी वर्कर अपने अपने बूथ पर हर वर्ग के लोगो समेत भाजपा के हर कार्यकर्ता समर्थक से मिलकर उनको भाजपा के मैंबर बनाएं।इस अवसर पर सदस्यता अभियान इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि हर बूथ पर 200 से ज्यादा मैंबर बनाने हैं। उन्होंने वर्करों से बातचीत करते हुए कहा कि हर बूथ पर 50 परिवार को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के आने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है उन सूबों में तरक्की है।इसलिए कोई भी भाजपा समर्थक रहना नही चाहिए और जो लक्ष्य हमे प्रदेश भाजपा की तरफ से दिया गया है।हम सबको मिलकर इस लक्ष्य से ज़्यादा सदस्यता अपने अपने इलाको मे करवानी है।इस बैठक मे विधानसभा प्रभारी अश्वनी अटवाल एवं मंडल इंचार्ज तरसेम थापा ने भी सभी कार्यकर्ताओ से घर-घर जाकर समाज के हर वर्ग से संपर्क कर उनको भाजपा से जोड़ने की अपील की।इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता पूर्व मंडल प्रधान सुभाष कपूर,जिला उपप्रधान मुनीश विज, पार्षद पति संदीप वर्मा,मंडल महामंत्री सोनू चौहान,राजेश अरोडा,दिनेश कुमार,सुभाष चंद,कुक्कू भारद्वाज,सीमा रानी, दीपू भगत,अभी लोच,दीपक तनेजा,पलवी रत्रा,परमिंदरपाल सोनू,सुरेश वर्मा,ओम प्रकाश  भगत,कुकू भारद्वाज , अजय बब्बल, राणा वर्मा,रमेश निश्चल,सुरेंद्र बब्बर,सुरेश वर्मा,भोला कुशवाहा,रिंकू शर्मा,मलकीत सिंह,सुभाष भगत, राजा रामगढ़िया,राजेश शूर,अशोक भगत, तारा चंद ,गौरव भगत आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता हाज़िर थे।

Views: 174

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167852