Fri, 19 Jun 2026
Post Details

राहुल गांधी आज लखनऊ की MP- MLA कोर्ट में होंगे पेश सेना पर बयान को लेकर मानहानि मामला पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (15 जुलाई) लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हो सकते हैं। यह मामला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना पर दिए गए कथित अपमानजनक बयान से जुड़ा है। सीमा सड़क संगठन के रिटायर्ड डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को अरुणाचल सीमा पर हुई झड़प का ज़िक्र करते हुए सेना पर गलत और अपमानजनक टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा है कि यह बयान उनके पद के दायित्व में नहीं आता, इसलिए उन्हें कानूनी सुरक्षा नहीं मिलेगी।

Views: 65

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167833