Fri, 19 Jun 2026
Post Details

अनमोल गगन मान ने वापस लिया इस्तीफा अमन अरोड़ा के साथ बैठक में क्या हुई बातचीत ? पढ़ें पूरी खबर

अनमोल गगन मान ने वापस लिया इस्तीफा

अमन अरोड़ा के साथ बैठक में क्या हुई बातचीत ?

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : विधानसभा खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। यह फैसला उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक में लिया है।

इसकी सूचना इंटरनेट मीडिया पर खुद अमन अरोड़ा ने दी है। अमन अरोड़ा ने लिखा है कि अनमोल गगन मान के साथ बैठक हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनके इस्तीफा को अस्वीकार्य करने का फैसला किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रकृति के लिए मिलकर काम करते रहने का आग्रह किया है। बता दें कि शनिवार को अचानक से इंटरनेट मीडिया के जरिए सूचना देकर अनमोल गगन मान ने राजनीति से संन्यास लेते हुए अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही थी।

रणजीत सिंह गिल की अटकलों पर भी विराम
खरड़ विधानसभा क्षेत्र में अटकलें लगाई जा रही थी कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व दिग्गज नेता रणजीत सिंह गिल आप में शामिल होने वाले हैं और वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि शुक्रवार को रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दिया था। वहीं, शनिवार को अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अनमोल गगन मान के इस्तीफा वापस लेने के बाद अब कुछ हद तक इन अटकलों पर भी विराम लग गया है।

Views: 107

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167839