जालंधर में नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी
पंचतत्व में विलीन हुए दुनिया के सबसे उम्रदराज फौजा सिंह
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : दुनिया के सबसे उम्रदराज फौजा सिंह (114) आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके विदेश में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों के आने के बाद आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ब्यास में कर दिया गया।
फौजा सिंह की अंतिम विदाई के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया समेत कई सियासी नेताओं और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। अंतिम संस्कार से पहले फौजा सिंह के शव को जालंधर के सिविल अस्पताल से उनके घर लाया गया, जहां अंतिम रस्मों के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने परिवार से दुख सांझा करते हुए कहा कि फौजा सिंह के जज्बे को सलाम है। उन्होंने भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति यात्रा के दौरान फौजा सिंह उनके साथ चले थे।
गौरतलब है कि 114 वर्षीय फौजा सिंह की उनके घर से कुछ दूरी पर ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें फॉर्च्यूनर कार सवार एन.आर.आई. अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने टक्कर मार दी थी।
हादसे के बाद फौजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कनाडा से आए एन.आर.आई. को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अमृतपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!