Thu, 18 Jun 2026
Post Details

बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, पंजाब में फसलों की मुआवजा राशि 50 हजार रुपये प्रति एकड़ करने की मांग पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ के बीच CM मान ने PM मोदी को लिखा पत्र, पंजाब में फसलों की मुआवजा राशि 50 हजार रुपये प्रति एकड़ करने की मांग

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सी.एम. मान द्वारा अपील की गई है कि केंद्र सरकार पंजाब का 60,000 करोड़ रुपये का बकाया फंड जारी करे ताकि इस मुश्किल घड़ी में राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि पंजाब अब तक की सबसे भयानक बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। पंजाब के लिए यह बहुत मुश्किल समय है। राज्य के लगभग 1000 गांवों के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। लगभग 3 लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ के पानी में डूब गई है।

 

उन्होंने कहा कि किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। भगवंत मान ने एस.डी.आर.एफ. के नियमों में भी बदलाव की मांग की है ताकि किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि को बढ़ाकर 50,000 रुपये किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए, लेकिन इसके लिए केंद्र से सहमति लेना जरूरी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस बड़ी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तुरंत मदद मुहैया कराना समय की सख्त जरूरत है।

Views: 90

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167741