AAP MLA की लोगों के साथ हुई बहस
बाढ़ से प्रभावित जनता ने किस बात पर जताई नाराजगी
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : नकोदर में सतलुज दरिया के किनारे जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचीं नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान की लोगों से बहस हो गई।
मौके पर कुछ किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिन्होंने दरिया की सफाई और किनारों की मजबूती के काम में देरी पर एतराज जताया।
उन्होंने कहा, हर साल ऐसे ही देरी से काम होता है, जिससे किसानों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर सरकारें ध्यान नहीं देतीं। इस पर विधायक मान की लोगों से बहस हो गई।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!