Thu, 18 Jun 2026
Post Details

आपदा में मदद के लिए आगे आए पूर्व क्रिकेटर व राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह बाढ़ पीड़ितों को दी 11 नावें पढ़ें पूरी खबर

आपदा में मदद के लिए आगे आए पूर्व क्रिकेटर व राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह 

बाढ़ पीड़ितों को दी 11 नावें 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पूर्व क्रिकेटर व राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने बाढ़ ग्रस्त पीड़ितों की सहायता करने में जुटे है। सांसद हरभजन सिंह ने पांच दिन पहले बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा सांसद संत सीचेवाल के साथ किया था। पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित भी की थी।

यहीं नहीं वहां पीड़ितों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया था। सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अधिक से अधिक बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए आगे आने के लिए कहा थ। सांसद हरभजन सिंह ने राहत कार्य के लिए स्टीमर किश्ती को भेजा गया है। मुंबई से किश्ती अमृतसर एयरपोर्ट में लाई गई। अमृतसर एयरपोर्ट से सीधा होशियारपुर पहुंचाई गई।

होशियारपुर रास्ते जालंधर पहुंच चुकी है। यह किश्ती राहत कार्य के लिए काम करेगी। सांसद हरभजन सिंह ने आठ किश्ती एमपी फंड से सेक्शन की गई है। तीन किश्ती पहुंच चुकी है। तीन किश्ती पर्सनल तौर पर डोनेट की गई है। व्यक्तिगत तौर पर तीन एबुलेंस भी डोनेट की है।

वहीं कुछ दोस्तों ने मिलकर राहत कार्यो के लिए पचास लाख रूपये एकत्रित किया है। सांसद हरभजन सिंह ने बताया कि कुछ दोस्तों ने मिलकर बाढ़ ग्रस्त एरिया के राहत कार्य के लिए पचास लाख रूपये एकत्रित किया है। राहत कार्यो पर खर्च किया जाएगा। वहां के लोगों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन किश्ती व तीन एंबुलेंस व्यक्ति तौर पर डोनेट की है। उन्होंने कहा कि इस समय बाढ़ ग्रस्त पीड़़ितों के साथ खड़े है। हर संभव सहायता की जाएगी। बाढ़ ग्रस्त पीड़ित लोगों से मिले थे। उनका कहना था कि हालात बहुत गंभीर है। पानी बहुंत ज्यादा है। आठ फीट पानी था।

कई जगह पंद्रह फीट पानी था। ऐसी गंभीर स्थिति में पूरे भारत के लोगों को पंजाब के साथ जुड़ने की बात कही थी। पंजाब पूरे देश का पेट भरता है। यह सांसद हरभजन सिंह ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के दौरान दर्द के साथ बाते कहीं थी।

Views: 88

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167732