Thu, 18 Jun 2026
Post Details

फ्लैट खाली करवाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने युवक को दूसरी मंज़िल से निचे फेंका, मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर 

फ्लैट खाली करवाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपियों ने युवक को दूसरी मंज़िल से निचे फेंका, मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर-अमृतसर रोड स्थित मास्टर गुरबंता सिंह फ्लैट्स में एक फ्लैट खाली करवाने को लेकर हुई रंजिश में चार व्यक्तियों ने एक युवक पर हमला कर दिया और उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी कमर की हड्डी टूट गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना 21 अक्टूबर की है।

तरनतारन के गांव चोहला साहिब निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग नौ महीने से ट्रांसजेंडर प्राची महंत के साथ फ्लैट में रह रहा है। उनके फ्लैट के सामने रिंकू नामक युवक अपने परिवार सहित रहता है और वह उन पर लगातार फ्लैट खाली करने का दबाव बना रहा था। लक्की ने बताया कि फ्लैट पर काफी खर्च कर मरम्मत करवाई गई थी, इसलिए उन्होंने इसे खाली नहीं किया।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात करीब 10.30 बजे रिंकू साथी अमरपाल सिंह और दो अन्य युवकों के साथ उसके फ्लैट में घुस गया और उसे गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाए कि रिंकू ने लोहे के कड़े से मुंह और दाहिनी आंख पर वार किया। इसके बाद आरोपितों ने उसे उठाकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गिरने के दौरान उसकी कमर की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

इस दौरान प्राची महंत ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उन पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गई। बावजूद इसके प्राची ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को शिकायत की। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लेंगे।

Views: 88

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167732