Thu, 18 Jun 2026
Post Details

प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने पर कांप्लेक्स सील पढ़ें पूरी खबर 

प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने पर कांप्लेक्स सील

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नगर निगम ने प्रापटी टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई जारी रखते हुए वीरवार को बस स्टैंड के निकट रणजीत नगर में एक कांप्लेक्स को सील कर दिया है। इसमें होटल और अन्य आफिस हैं। फिलहाल यह सभी बंद हो गए हैं। नगर निगम ने इन सभी को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन जमा नहीं करवाने पर इमारत को सील कर दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर के निर्देश पर प्रापटीं टैक्स ब्रांच के सुपिरिंटेंडेंट महीप सरीन, भूपिंदर सिंह बड़िग और राजीव ऋषि के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर अभी भी 31 अक्टूबर को पुराना बकाया प्रापर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं। वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम के तहत शुक्रवार को 50 प्रतिशत छूट का आखिरी दिन है और लोग फायदा उठाएं। प्रापर्टी टैक्स न जमा करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में तेज की जाएगी।

Views: 87

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167720