Thu, 18 Jun 2026
Post Details

वाटर सप्लाई विभाग के कार्यों को ठेके पर देने की तैयारी कर रहा जालंधर नगर निगम  10.76 करोड़ का प्रस्ताव, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी पढ़ें पूरी खबर 

वाटर सप्लाई विभाग के कार्यों को ठेके पर देने की तैयारी कर रहा जालंधर नगर निगम 

10.76 करोड़ का प्रस्ताव, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर नगर निगम वेस्ट मैनेजमेंट और सीवेज मेंटेनेंस के बाद अब वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के काम काफी ठेका देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए करीब 10.76 करोड रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है।

इस एस्टीमेट में शहर के करीब 630 ट्यूबवेल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम शामिल है। इसके साथ ही वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट से जुड़ी सभी शिकायतों का निपटारा भी इसी ठेके का हिस्सा होगा।

ठेका लेने वाली कंपनी इन शिकायतों को दूर करेगी। इससे पहले नगर निगम के सभी ट्यूबवैल का काम का ठेका दिया जाता था जबकि रिपेयर और मेंटेनेंस से जुड़े कार्यों को नगर निगम खुद करता था।

अब रिपेयर से जुड़े काम और लोगों की आने वाली शिकायतों की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी को दी जाएगी। नगर निगम ने इसका पूरा एस्टीमेट तैयार कर लिया है और मंजूरी के लिए पंजाब सरकार को भेजा है।

लोकल बॉडी डिपार्टमेंट से मंजूरी मिलने के बाद इसका टेंडर लगाया जाएगा। हालांकि इस टेंडर को लेकर भी कर्मचारी विरोध कर सकते हैं क्योंकि यूनियनें पहले ही ठेका प्रणाली के खिलाफ हैं और वेस्ट मैनेजमेंट के 143 करोड़ और सीवरेज मेंटेनेंस के 62 करोड रुपए के टेंडर के खिलाफ हड़ताल चल रही है।

ऐसे में वाटर सप्लाई के काम का टेंडर लगाने पर विरोध और तेज हो सकता है। नगर निगम प्रशासन और यूनियनों में टकराव के कारण लगातार काम प्रभावित होता आ रहा है। सरकार इस टकराव का कोई हल नहीं निकाल पा रही। यूनियन पक्की भर्ती की की मांग कर रही है और ठेका प्रथा के खिलाफ है।

जालंधर नगर निगम की ड्राइवर एंड टेक्निकल यूनियन ने शुक्रवार को कूड़ा लिफ्टिंग का काम ठप रखा। प्रधान शम्मी लूथर ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक काम बंद रखा जाएगा।

यूनियने से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को कूड़े भरे कुछ वाहन नगर निगम मुख्यालय के बाहर खड़े कर दिए। शम्मी लूथर ने कहा कि वीरवार को नगर निगम कमिश्नर और मेयर से उनकी बातचीत हुई थी, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

इसलिए उन्होंने शुक्रवार को भी काम रोक दिया है। यूनियन नेता ने कहा कि मेयर और नगर निगम कमिश्नर जब तक उनकी मांगों को लेकर फैसला नहीं लेते तब तक काम बंद रखा जाएगा। कूड़ा उठाने पर फैस्ला अब सोमवार 17 तारीख को पूरी यूनियन के साथ बैठक करके तय की जाएगी कि कब तक काम बंद रखा जाएगा। शम्मी लूथर ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे पूरी तरह से हड़ताल पर चले जाएंगे और नगर निगम के दफ्तर भी बंद कर देंगे।

Views: 90

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167741