Fri, 19 Jun 2026
Post Details

दिसम्बर महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की लिस्ट जारी

 दिसंबर का महीना शुरू होते ही पूरे देश में त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों की लंबी श्रृंखला शुरू हो जाती है। इसी कारण दिसंबर 2025 में कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

अगर आप चेक जमा करने, ड्राफ्ट तैयार करवाने, लोन से जुड़े दस्तावेज़ या कोई अन्य महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से छुट्टियों की सूची जान लेना बेहद जरूरी है।

नीचे दिसंबर 2025 की राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट दी गई है, जिससे आप अपने काम समय पर निपटा सकें।

दिसंबर 2025 बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

1 दिसंबर 2025 (सोमवार)

इंडिजिनस फेथ डे – अरुणाचल प्रदेश

3 दिसंबर 2025 (बुधवार)

सेंट फ्रांसिस जेवियर का त्योहार – गोवा

12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)

पा तोगन नेंगमिन्जा – मेघालय

18 दिसंबर 2025 (गुरुवार)

गुरु घासीदास जयंती – छत्तीसगढ़

यू सोसो थम की पुण्यतिथि – मेघालय

19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)

गोवा लिबरेशन डे – गोवा

24 दिसंबर 2025 (बुधवार)

क्रिसमस – मेघालय, मिजोरम

25 दिसंबर 2025 (गुरुवार)

क्रिसमस – देश के अधिकांश राज्यों में

(आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली)

26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)

क्रिसमस (अगला दिन) – मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना

शहीद उधम सिंह जयंती – हरियाणा

27 दिसंबर 2025 (शनिवार)

गुरु गोबिंद सिंह जयंती – हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश

30 दिसंबर 2025 (मंगलवार)

यू कियांग नांगबाह – मेघालय

30 दिसंबर 2025 (बुधवार)

तामु लोसर – सिक्किम

31 दिसंबर 2025 (बुधवार)

नया साल – मिजोरम, मणिपुर

Views: 33

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167853