Fri, 19 Jun 2026
Post Details

जालंधर पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत 9 पर दर्ज किया केस, PPR Market में GST अधिकारियों को बनाया था बंधक

जालंधर PPR Market में GST विभाग को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद पति और कारोबारी मेजर सिंह समेत 9 पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एडिशनल कमिशनर प्रशांत कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

प्रशांत कुमार ने शिकायत में कहा कि उनके विभाग की टीम 16 फरवरी को PPR Market स्थित आरोपियों के रियल एस्टेट के ऑफिस में सर्च करने पहुंची थी। सर्च के दौरान काम में खलल डाला गया और उन्हें काम करने से रोका गया। ऐसे में सर्च अभियान के दौरान मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 3-5 अन्य लोगों ने सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा उत्पन्न की। 

उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बनाया गया। जिसके बाद टीम ने वहां से एक डीवीआर कब्जे में लिया है जिसकी फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटों के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी।

दरअसल 16 फरवरी को पीपीआर मार्केट में मेजर सिंह के दफ्तर पर रेड करने गई जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया था। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम को ऑफिस में 2 से 3 घंटे तक बंधक बनाया गया था। जिसके बाद पुलिस के हस्ताक्षेप करने के बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों को छुड़वाया गया था।

Views: 18

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167834