आपकी थाली भी बन सकती है खतरा! पंजाब में फ्रोजन मटर खाने के बाद परिवार पर टूटा कहर
आज की गुस्ताख़ी
23.03.2026
मर कर एक पत्रकार,
पहुंचा स्वर्ग के द्वार,
वहां न मिला
अंदर जाने का अधिकार,
नरक वालों ने भी कहा
पत्रकार नहीं चलेगा,
यह तो यहां की सारी
पोल ही खोल देगा.
पत्रकार हुआ बहुत गर्म,
वहीं उपग्रह में ली शरण.
और एक अखबार निकाल लिया,
अपने को मुख्य सम्पादक लिख दिया
तभी उसकी किस्मत ने पलटा खाया,
दूसरे ही दिन यमराज का फोन आया,
और अगले दिन चाय पर बुलाया.
धर्मराज ने भी मौका सहेजा,
अगले दिन के खाने का निमंत्रण भेजा. - गुस्ताख़
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!