जालंधर-अमृतसर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर हुई राख
पंजाब के मौसम में एक बार फिर अचानक बदलाव देखने को मिला है। राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने से चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में सामान्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया है। ठंडी हवाओं के चलने से आम जनजीवन ने भीषण गर्मी और उमस से चैन की सांस ली है।
आज इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कई हिस्सों में मौसम मेहरबान रहेगा। विशेष रूप से फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने जानकारी दी है कि आज से लेकर 18 जून तक राज्य में बादल छाए रहने के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
15 से 18 जून तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 जून को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और पटियाला जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर और तरनतारन में इस दिन मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने के आसार हैं। इसके अगले दिन 16 जून को फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, मोगा, फरीदकोट और फिरोजपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा 17 जून को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर समेत लुधियाना, पटियाला व अन्य कई जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बादल छाए रह सकते हैं। इसके पश्चात 18 जून से पूरे पंजाब में मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा और फिलहाल इसके आगे के लिए विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!