Mon, 22 Jun 2026
Post Details

मक्कड़ परिवार के दुख में शामिल हुए भाजपा नेता विक्रांत वंदना मदान, बरसी समागम में दी श्रद्धांजलि

 G2M Jalandhar 21 june 2026: गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, जी.टी.बी. नगर, जालंधर में पूर्व विधायक सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ के सुपुत्र स्वर्गीय सरदार कंवरदीप सिंह मक्कड़ की दूसरी बरसी के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समागम में भाजपा के वार्ड-33 मॉडल टाउन के वार्ड इंचार्ज विक्रांत वंदना मदान ने विशेष रूप से शिरकत कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विक्रांत वंदना मदान ने स्वर्गीय कंवरदीप सिंह मक्कड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन समाज और परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कंवरदीप सिंह मक्कड़ की स्मृतियां सदैव सभी के हृदयों में जीवित रहेंगी।

विक्रांत वंदना मदान ने अकाल पुरख वाहेगुरु से अरदास की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा पूर्व विधायक सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ एवं समस्त मक्कड़ परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति, साहस और चढ़दी कला बख्शें।

समागम में बड़ी संख्या में संगत, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय कंवरदीप सिंह मक्कड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विक्रांत वंदना मदान ने कहा कि मक्कड़ परिवार का समाज सेवा और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

Views: 7

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 168674