Mon, 15 Jun 2026
Post Details

जालंधर में तेज रफ्तार बस ने मोटर रेहड़ा कुचला, मां-बेटी की मौत

जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भोगपुर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे मोटर रेहड़े को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

चावला स्वीट्स के सामने हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:22 बजे भोगपुर में चावला स्वीट्स के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर रेहड़े पर सवार महिलाएं कई फीट दूर जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।

मां और बेटी ने मौके पर तोड़ा दम
इस हादसे में पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिंकी की दूसरी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
हादसे की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बस की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

थाना भोगपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बस चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Views: 9

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167201