Mon, 15 Jun 2026
Post Details

सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो पर फोरेंसिक रिपोर्ट पेश, श्री अकाल तख्त ने बताया वास्तविक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वीडियो पूरी तरह वास्तविक है और इसमें किसी प्रकार की एडिटिंग या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बताया कि वीडियो की जांच देश की दो नामी फोरेंसिक लैबों से करवाई गई थी। दोनों संस्थानों की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष सामने आया है कि वीडियो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई और यह 100 प्रतिशत वास्तविक है।

वीडियो को लेकर उठा था विवाद
वायरल वीडियो को लेकर पहले से ही पंजाब की राजनीति और सिख संगठनों में चर्चा का माहौल बना हुआ था। जत्थेदार ने कहा कि वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु साहिब की तस्वीर के सामने हाथ में शराब का गिलास पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते इस मामले ने तूल पकड़ा था।

मुख्यमंत्री को किया गया था तलब
इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब में तलब भी किया गया था। इसके बाद मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए वीडियो की वैज्ञानिक जांच कराने का फैसला लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट अब सार्वजनिक कर दी गई है।

Views: 5

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167201