संजीव अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, गुरुग्राम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 15 जून के लिए राज्य के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने मौसम तंत्र के चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना हुआ है। इसके कारण बीते दिनों बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिली हैं। हालांकि विभाग ने मंगलवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई है, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में हालात सामान्य होने लगेंगे।
पटियाला रहा सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में 36.1 डिग्री, लुधियाना में 36.2 डिग्री, पठानकोट में 35.7 डिग्री और रूपनगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी से मिली राहत, 15 जून के बाद मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 15 जून के बाद मौसम के अपेक्षाकृत स्थिर रहने और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!