जालंधर में होम्योपैथिक क्लिनिक पर अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर मौके से फरार
कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने उनके नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे कथित नियुक्ति पत्र को लेकर पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) से शिकायत की है। रंधावा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
PPCC अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का किया गया दावा
रंधावा ने कहा कि All India Congress Committee के नाम से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस पत्र में उन्हें Punjab Pradesh Congress Committee का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का दावा किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पत्र पूरी तरह से नकली है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
ਅੱਜ ਮੈਂ @DGPPunjabPolice ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਮੇਰੇ ਬਾਰੇ ਫੈਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਜਾਅਲੀ AICC ਪੱਤਰ ਅਤੇ ਫੇਕ ਨਿਊਜ਼ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤੁਰੰਤ FIR ਦਰਜ ਕਰਨ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।
ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਮੇਰੀ ਸਾਖ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ… pic.twitter.com/LYgGNP1zw5
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) June 21, 2026
कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की साजिश का आरोप
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने और उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की मंशा से प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
FIR और साइबर जांच की मांग
रंधावा ने डीजीपी को भेजे पत्र में मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर साइबर और तकनीकी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पहले भी फैलाई गई थी निधन की झूठी खबर
रंधावा ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले उनके निधन की झूठी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। उन्होंने कहा कि उस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस बार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!