Mon, 15 Jun 2026
Post Details

बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, सेफ्टी रोप बिना छलांग लगाने से 21 वर्षीय युवती की मौत

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में बंजी जंपिंग के दौरान हुई एक गंभीर लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती की जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंजी जंपिंग गतिविधि के दौरान कर्मचारियों ने युवती को सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) लगाए बिना ही पुल से छलांग लगाने के लिए कह दिया, जिससे वह 130 फीट से अधिक गहराई में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

JOVEN MUERE EN BUNGEE JUMPING EN BRASIL POR FALLA DE SEGURIDAD

María Eduarda Rodrigues, 21 años, cayó 40 metros en Limeira, São Paulo, al lanzarse desde la “Ponte do Esqueleto” sin cuerda de seguridad.

Videos muestran que los organizadores la empujaron sin sujetarla. Murió en… pic.twitter.com/SVKNISgght

— Periodismo Público Ecuador (@PeriodismoP_Ec) June 13, 2026

 

मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित बंजी जंपिंग गतिविधि में हिस्सा लेने पहुंची थी। हादसा स्केलेटन ब्रिज पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

वायरल वीडियो में सामने आई लापरवाही
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी युवती को पुल के किनारे तक लेकर जाते हैं और उसे नीचे छोड़ देते हैं। जैसे ही युवती गिरना शुरू करती है, वहां मौजूद लोगों को एहसास होता है कि उसके साथ सुरक्षा रस्सी नहीं बंधी है।

वीडियो में कई लोग घबराकर "रोप... रोप..." चिल्लाते हुए सुनाई देते हैं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और युवती गहरी खाई में गिर चुकी थी।

छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Views: 15

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167201